फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को नहीं पसंद आया था 'संजू' का फिल्मी अवतार, अब जवाब में कुछ ऐसा बोले रणबीर

Mon, 18 Jun 2018 06:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sanju
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sanju
फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है लेकिन बावजूद इतनी परफेक्शन के सलमान खान और अरशद वारसी को ऐसा लगा कि संजय दत्त का रोल कोई और नहीं कर सकता। फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर का संजय दत्त अवतार उन्हें खास पसंद नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 7
sanju
सुपरस्टार सलमान खान ने इस फिल्म के बारे में कमेंट करते हुए कहा था कि फिल्म के अंतिम हिस्से में संजय दत्त को खुद अपनी भूमिका निभानी चाहिए थी क्योंकि वह इस रोल के साथ न्याय कर सकते हैं। 
 

4 of 7
sanju
अब इस बयान के बाद फैंस को रणबीर कपूर के रिएक्शन का इंतजार था कि बॉलीवुड के सुल्तान के मुंह से ऐसा कुछ सुनकर रणबीर क्या कहना चाहते हैं। हाल में मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने सलमान के इस कमेंट का जवाब दिया है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
sanju
रणबीर ने कहा कि क्या आज तक किसी भी व्यक्ति ने अपनी बायॉपिक में खुद की भूमिका नहीं निभाई है। मेरा मानना है कि इससे कैरक्टर के इफेक्ट में कमी आ जाती है। रणबीर ने कहा कि वह जानते हैं कि संजय दत्त से उनकी तुलना की जाएगी लेकिन उन्होंने इस रोल के पूरी शिद्दत के साथ बहुत मेहनत से निभाया है।
विज्ञापन

6 of 7
sanju
रणबीर ने कहा कि ऑडियंस को ये जरूर लगना चाहिए कि वह संजय दत्त के किरदार को निभाते हुए देख रहे हैं, चाहे वह उनकी जवानी का दौर हो या 40 साल के बाद वाली उम्र का दौर। हालांकि रणबीर कपूर यह भी मानते हैं कि वह दूसरे संजय दत्त नहीं हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sanju
खबरों की मानें तो संजू में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें