फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर कपूर, ठुकरा चुके हैं इस हिट फिल्म का ऑफर

Fri, 24 Mar 2023 02:31 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रणबीर पहली बार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन के किया है। रणबीर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में सांवरिया मूवी से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आईं थी। साथ ही एक्टर ने अभी तक के फिल्मी करियर में बेहतरीन और हिट मूवी दी हैं। हालांकि एक्टर हॉलीवुड में काम करने से काफी ज्यादा डरते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर
दरअसल, हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने से काफी ज्यादा डरते हैं। उन्हें हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, उसके बाद भी उन्होंने अपने डर के चलते इस ऑफर को ठुकरा दिया था। एक्टर को फिल्म स्टार वॉर्स  का ऑफर आया था,लेकिन उन्होंने इसको करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के इतिहास के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार वॉर्स फिल्म के लिए मिला था ऑफर
एक्टर ने बताया कि उन्हें वंडर वुमन फिल्म की बेहतरीन निर्देशक पैटी जेनकिंस ने स्टार वॉर्स के लिए ऑफर किया था। इस फिल्म में उन्हें दूसरे मुख्य किरदार के तौर पर ऑफर दिया गया था। 

Pooja Bhatt: किरण खेर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस पूजा भट्ट, ट्वीट कर दी जानकारी

4 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
ऑडिशन परफॉर्मेंस से डरते हैं रणबीर
एक्टर ने इस इनकार के पीछे का कारण बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह ऑडिशन देने से काफी डरते हैं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में अपनी ऑडिशन परफॉर्मेंस से डर लगता है, जिसके कारण उन्होंने स्टार वार्स का ऑफर ठुकरा दिया था। 

पर्पल ड्रेस में दिलकश अदाएं बिखेरती नजर आईं अनुष्का
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
छह महीने के लिए रणबीर ने लिया है ब्रेक
आपको बता दें कि रणबीर इन दिनों छह महीने के ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया है और वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिता रहे हैं। छह महीने के बाद वह फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगे। रणबीर के हाथों में फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। 

Bheed Twitter Review: फैंस को पसंद आई कोरोना काल की खौफनाक कहानी दोहराती 'भीड़', लोगों के दिलों को छू गई फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें