फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बॉयोपिक की रिलीज से पहले रणबीर के फैंस के लिए बुरी खबर, हो गई है ये बीमारी

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की जिंदगी में इस वक्त सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लंबे समय से उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं उनकी लव लाइफ में भी कटरीना से ब्रेकअप के बाद इस वक्त ठहराव सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : intoday
वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक रणबीर कपूर को टाइफाइड होने की खबर है। रणबीर की बीमारी के बाद उनके प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। बता दें कि वह इस वक्त फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसके पास सुपर पावर है।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर
किरदार में जान डालने के लिए निर्देशक अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर को स्पेशल डाइट की सलाह दी है लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कुछ दिन के आराम की सलाह दी गई है। साथ ही अभी वह डॉक्टरों की सलाह पर ही डाइट लेंगे।

4 of 5
रणबीर कपूर
तबीयत खराब होने की वजह से रणबीर कपूर शबाना आजमी के फैशन शो 'मिजवान फैशन इवेंट' अटेंड नहीं कर पाएंगे। फैशन शो में वह दीपिका पादुकोण के साथ रैंप वॉक करने वाले थे। खबर तो यह भी आई कि दीपिका की तबीयत भी इस वक्त कुछ ठीक नहीं है जिसके चलते उन्होंने फैशन शो के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर
फिल्मी करियर की बात करें तो रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी लेकिन उसके बाद से अब तक उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई। बताते चलें कि रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त की बायोपिक में भी काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें