फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल इन बच्चों से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर

Mon, 13 May 2019 08:16 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जैसी एक्शन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे रणबीर कपूर, फिल्म संजू के बाद से मीडिया की नज़रों से काफी दूर हैं। लेकिन यह दूरी बीते रविवार के दिन हुए एक इवेंट ने खत्म की। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
यह इवेंट खास तौर पर बच्चों के अंदर स्पोर्ट्स की अहमियत बढ़ाने के लिए रखा गया, जहां के चीफ गेस्ट रहे रणबीर कपूर। रणबीर स्पोर्ट्स को लेकर हमेशा आगे खड़े रहते हैं और अक्सर रविवार को अन्य सितारों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नज़र आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
रणबीर ने फिर बच्चों के साथ मिलकर वर्चुअल रियलिटी ग्लासेज पहन क्रिकेट भी खेला। बच्चे भी रणबीर को देख बहुत खुश हुए और साथ मिलकर उन्होंने भी क्रिकेट खेला। इसके बाद रणबीर ने सभी बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें तोहफे भी बांटे। 

4 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
इसके अलावा रणबीर इन दिनों  अपने पिता की बीमारी को लेकर भी परेशान रहे हैं। उनके पिता ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयॉर्क में हैं, जहां उनके कैंसर का इलाज किया जा रहा था। अब वह ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत वापसी करेंगे। रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने भी अमेरिका में रणबीर के पापा मम्मी से दो दिन पहले मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के अलावा, रणबीर लव रंजन की अगली फिल्म में दीपिका के साथ ही नज़र आएंगे। इनके साथ फिल्म में अजय देवगन और तबू भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें