फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बस एक हिट' को तरस रहे हैं ये बड़े स्टार, नहीं तो डूब जाएंगे

Wed, 22 Mar 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Written by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 15
Stars Who Need A Hit
बॉलीवुड ऐसी जगह जहां अगर हर फिल्म हिट ना हो तो लोग एक्टर्स को भूलने लगते हैं। ऐसे में उनके दिल में जगह बनाने के लिए जरूर है कि एक्टर्स अच्छी फिल्में देते रहें। अब जैसे इन सितारों को ही ले लिजिए। इनकी फ्लॉप फिल्मों का नबंर इतना बढ़ता जा रहा है कि करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 15
Stars Who Need A Hit
रणबीर कपूर की 'ये जवानी है दीवानी' के बाद एक भी हिट फिल्म नहीं आई है। उनकी 'रॉय', 'बेशर्म', 'बॉम्बे वेलवेट' और 'तमाशा' बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिटी थी। पिछले साल आई 'ऐ दिल है मुश्किल' भी कोई खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

3 of 15
Stars Who Need A Hit
एक वक्त बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रही कटरीना के पास अब ज्यादा फिल्में भी नहीं हैं। 'फितूर', 'फैंटम' और 'बार बार देखो' के पिटने के बाद कटरीना को भी एक हिट फिल्म जल्द ही चाहिए।

4 of 15
Stars Who Need A Hit
शाहिद कपूर का करियर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अगर उनकी एक फिल्म हिट होती है तो दूसरी उतनी ही बड़ी फ्लॉप साबित होती है। जैसे 'हैदर' के बाद 'शानदार' आई और 'उड़ता पंजाब' के बाद 'रंगून'।
विज्ञापन

5 of 15
Stars Who Need A Hit
नेशनल अवॉर्ड विनर और लेडी खान कही जाने वाली विद्या को हिट फिल्म दिए एक अरसा हो गया है। 2012 में आई उनकी फिल्म 'कहानी' के बाद उनकी सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। उनकी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' से ना ही सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

6 of 15
Stars Who Need A Hit
अर्जुन कपूर की पिछले साल आई फिल्म 'की एंड का' को वैसे तो तारीफें मिलीं थीं लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया था। '2 स्टेट्स' के बाद उनकी एक भी हिट फिल्म नहीं आई है।
विज्ञापन

7 of 15
Stars Who Need A Hit
परिणीती चोपड़ा अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गई थीं। लेकिन कहीं ऐसा ना हो कि वो वन हिट वंडर बन कर रह जाएं। 'इश्कजादे' के बाद आई उनकी फिल्में बड़े पर्दे पर ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

8 of 15
Stars Who Need A Hit
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने जो कमाल किया था, वैसा कमाल वो बाकी फिल्मों में करने में नाकाम रहे। 'शादी के साइड अफेक्ट्स' और 'वजीर' अच्छी स्टार कास्ट होने के बावजूद फ्लॉप रहीं।

9 of 15
Stars Who Need A Hit
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का करियर डूबने की कगार पर है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्में 'फोर्स 2' और 'अकीरा' को ज्यादा दर्शक नहीं मिले थे।

10 of 15
Stars Who Need A Hit
सैफ अली खान को एक हिट फिल्म दिए जमाना गुजर चुका है। उनकी पिछली जितनी भी फिल्में आई हैं सभी बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं।

11 of 15
Stars Who Need A Hit
जैकलीन फर्नांडिस ने एक फ्लॉप से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी कुछ फिल्में हिट हुई लेकिन अब उनका करियर वापस उसी जगह पहुंच गया है।

12 of 15
Stars Who Need A Hit
'स्टूडेंट ऑफ दी इयर' से जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब लगा था कि बॉलीवुड में नए स्टार की एंट्री हो गई है। लेकिन सिद्धार्थ तो वन हिट वंडर बन के रह गए। उसके बाद आई उनकी सभी फिल्में फ्लॉप हुईं।

13 of 15
Stars Who Need A Hit
आदित्य रॉय कपूर ने साइड एक्टर बन कर अपना करियर शुरू किया था। उनकी फिल्म 'आशिकी 2' जबरदस्त हिट हुई थी लेकिन वही उनकी बाकी फिल्में फ्लॉप रहीं। फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

14 of 15
Stars Who Need A Hit
अर्जुन रामपाल की पिछले कुछ समय में आई सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। हाल ही में विद्या बालन के साथ आई 'कहानी 2' भी कोई कमाल नहीं कर सकी थी। अगर 'डैडी' भी फ्लॉप होती है तो कहीं उनका करियर खत्म ना हो जाए।
विज्ञापन

15 of 15
Stars Who Need A Hit
इमरान हाशमी ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन लगता है कि पिछले कुछ समय से उनका बुरा वक्त चल रहा है। तभी तो एक हिट फिल्म दिए उन्हें सालों हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें