रविवार रात मुंबई में 'राजी' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस फिल्म को देखने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। रविवार की रात ही सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसके चलते कई हस्तियों ने दोनों कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आलिया की इस फिल्म को देखने के लिए उनकी मम्मी सोनी राजदान और उनके खास दोस्त रणबीर कपूर भी पहुंचे।