फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: कपूर परिवार में 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, बोर्ड परीक्षा में मिले थे इतने नंबर

Sun, 10 Jul 2022 04:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी जैसे व्यस्त चल रहे हैं। अभिनेता अपनी दो बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर की आने वाली दोनों ही फिल्में रणबीर के लिए बेहद खास है।

विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी जैसे व्यस्त चल रहे हैं। अभिनेता अपनी दो बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर की आने वाली दोनों ही फिल्में रणबीर के लिए बेहद खास है। आखिरी बार फिल्म संजू में नजर आए एक्टर के फैंस अब बेसब्री से उनकी इन दोनों ही फिल्मों ब्रह्मास्त्र और शमशेरा का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी अभिनेता आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता ने प्रमोशन के दौरान एक ऐसा खुलासा किया, जिसकी वजह से वह सिर्फ सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया कि कपूर परिवार में दसवीं की परीक्षा पास करने वाले वह पहले लड़के हैं। अभिनेता द्वारा अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड को लेकर किया गया खुलासा काफी दिलचस्प है, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल अपनी अपकमिंग शमशेरा के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वह कपूर खानदान के इकलौते लड़के हैं, जिसने दसवीं की परीक्षा पास की है। यही नहीं इस दौरान अभिनेता ने 10वीं में मिले अपने अंको का भी खुलासा किया।

विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने कहा, मैं पढ़ाई में बेहद कमजोर था। मैंने बोर्ड में 53.4 फीसदी अंक हासिल किए। जब मेरा रिजल्ट आया तो मेरे परिवार वाले इतने खुश थे कि उन्होंने एक बड़ी पार्टी रखी। उन्हें मेरे पास होने की कोई भी उम्मीद नहीं थी। मैं अपने परिवार का पहला लड़का हूं जिसने दसवीं की परीक्षा पास की है। रणबीर कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल, अभिनेता एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को रिसीव करने पहुंचे थे। बता दें कि आलिया हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग खत्म कर पुर्तगाल से वापस लौटी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म शमशेरा मिल जाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही वह डकैत की भूमिका में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी महीने 22 तारीख को रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म भी इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें