फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के क्लाइमैक्स पर इस एक्ट्रेस ने की थी आपत्ति, मजबूरन मेकर्स को करना पड़ा बदलाव

Wed, 20 Jun 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। लिहाजा, विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी की पसंद-नापसंद के अनुसार इसमें बदलाव मुश्किल है। फिर भी मेकर्स को इसका क्लाइमैक्स बदलना पड़ा। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस के कहने पर ऐसा करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sanju
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की वजह से फिल्म संजू का अंत बदलना पड़ा। इसका खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया। उन्होंने कहा, 'जब भी मेरे पास कोई स्क्रिप्ट आती है, मैं उसकी कॉपी मां को भी भेजता हूं। वह मुझे उसकी अच्छाई और बुराई दोनों बताती हैं। जब भी फिल्म रिलीज होती है, उनकी कही बातें सच साबित होती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने बताया कि नीतू कपूर को फिल्म 'संजू' की स्क्रिप्ट पसंद आई, मगर वह इसके अंत से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने खुद फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी को यह बात बताई। एक्टर ने कहा, 'वह बहुत खुश हुईं कि मुझे इतना बड़ा मौका मिला है। मगर उन्हें फिल्म के क्लाइमैक्स पर संदेह था। उन्होंने राजू सर से बात की और उन्होंने भी शालीनता से उसमें बदलाव कर दिए। इसलिए मैं खुश हूं कि उन्होंने फिल्म में इतना अहम योगदान दिया।'

4 of 5
sanju
हाल ही में फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वह संजय दत्त के किरदार के लिए रणबीर कपूर को नहीं लेना चाहते थे। रणवीर सिंह उनकी पहली पसंद थे। मगर राजकुमार हिरानी रणबीर को कास्ट करने के अपने फैसले पर अड़े रहे। जब फिल्म पर काम शुरू हुआ तो विधु विनोद चोपड़ा आश्वस्त हो गए कि संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए रणबीर से बढ़िया कोई और नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanju
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, विकी कौशल और करिश्मा तन्ना ने भी काम किया है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें