फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के दूसरे दिन की कमाई से मेकर्स भी हैरान, तीन दिन में पार कर लेगी 100 करोड़ का आंकड़ा

Sun, 01 Jul 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर को लंबे समय से 'संजू' जैसी हिट फिल्म का इंतजार था । अब जब ये फिल्म रिलीज हुई है तो बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा रही है । पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए कमाकर 'संजू' साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
विज्ञापन

2 of 5
SANJU
अब 'संजू' के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है । फिल्म ने दूसरे दिन 39 करोड़ रुपए कमाकर दूसरा रिकॉर्ड बनाया है । बता दें कि 'रेस 3' ने दूसरे दिन 38.14 करोड़ रुपए कमाए थे । फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है ।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
'संजू' ने 'रेस 3' को कड़ी टक्कर दी है । पहले और दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई  73.35 करोड़ रुपए हो गई है । कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऐसी ही कमाई होती रही तो फिल्म 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपए कमा लेगी । 
 

 

4 of 5
sanju
इसी के साथ यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी । संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
'संजू' का टोटल स्क्रीन काउंट 5300 है। फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने 'संजू' को इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें