फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो इस वजह से रणबीर कपूर ने नहीं पोस्ट की पीएम मोदी संग सेल्फी

Sat, 12 Jan 2019 11:47 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड के सितारों की फोटो खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स पीएम मोदी संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, एकता कपूर, वरुण धवन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और विकी कौशल का नाम शामिल है।




 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood

वहीं ग्रुप सेल्फी के साथ- साथ इन स्टार्स ने पीएम मोदी के साथ ली हुई सिंगल सेल्फी भी अपने - अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं इसी बीच चर्चा हो रही है अभिनेता रणबीर कपूर की, क्योंकि उन्होंने कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की।

 

विज्ञापन

3 of 5
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala
जब रणबीर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ मैं सोशल मीडिया का प्रयोग कम करता हूं, मैं इंस्टाग्राम पर हूं लेकिन मैं कुछ भी पोस्ट नहीं कर पाता हूं। क्योंकि मैं लोगों के कमेंट से डरता हूं। शायद यही वजह है कि मैंने मेरी सोलो एक भी पिक्चर शेयर नहीं की है।

4 of 5
bollywood
कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी। बैठक का उद्देश्य सिनेमा के भारतीय संस्कृति पर पड़ रहे प्रभाव और बदलाव को लेकर था। ऐसे में बॉलीवुड के नौजवान अभिनेता और अभिनेत्रियां इस बैठक में पहुंचीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh with pm - फोटो : Amar Ujala
बैठक खत्म होने के बाद इस सभी ने पीएम मोदी संग एक सेल्फी ली जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बॉलीवुड यंगस्टर्स संग ली गई इस सेल्फी को अभिनेता रणवीर सिंह ने क्लिक किया था। जब यह सेल्फी सोशल मीडिया पर पहुंची तो किसी को पसंद आई तो किसी ने कई सवाल किए। एक ने पीएम मोदी को इस सब स्टार्स के बीच एक चमकता सितारा बताया किसी ने करण जौहर के पाउट ना करने पर चुटकी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें