फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-वरुण ने किया इंकार, जोया हैं परेशान

Thu, 07 Apr 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह
'दिल धकड़ने दो' जैसी फ्लॉप फिल्म बनाने के बाद निर्देशक जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म के निर्माण में  कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। इसकी एक वजह है उनकी नई स्क्रिप्ट, जिसमें दो हीरो हैं। सूत्र बता रहे हैं कि जोया फिल्म में दोनों हीरो समान कद के लेना चाहती हैं मगर स्क्रिप्ट में उनकी भूमिकाएं लीड और सेकेंड लीड वाली हैं।
विज्ञापन

नहीं थी उम्मीद, रणवीर संग काम करने को कहने पर ये बोलेंगे रणबीर

2 of 5
रणबीर कपूर
मुख्य भूमिका के लिए रणवीर सिंह ने जोया को हां कह दिया है लेकिन सेकेंड लीड के लिए दूसरे हीरो इंकार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जोया ने सेकेंड लीड के लिए रणबीर कपूर और वरुण धवन से बात की, मगर दोनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

नहीं थी उम्मीद, रणवीर संग काम करने को कहने पर ये बोलेंगे रणबीर

3 of 5
रणवीर सिंह
पिछले दिनों जोया ने बांद्रा स्थित घर में भाई और किरण राव की मौजूदगी में रणबीर को स्क्रिप्ट सुनाई, जो उन्हें पसंद तो आई लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि फिलहाल वह सोलो हीरो वाली फिल्में करना चाहते हैं। मल्टीस्टारर नहीं। जबकि सच्चाई यह है कि रणबीर अपने प्रतिद्वंद्वि रणवीर सिंह के मुकाबले सेकेंड लीड रोल नहीं करना चाहते।

नहीं थी उम्मीद, रणवीर संग काम करने को कहने पर ये बोलेंगे रणबीर

4 of 5
वरुण धवन
अब खबर आ रही है कि वरुण धवन ने भी जोया की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। वरुण ने जोया से कहा कि वह जिन दिनों में शूटिंग करना चाहती हैं, वह तारीखें पहले से किसी को दे रखी हैं। इन दोनों के मना करने के बाद जोया समझ नहीं पा रही हैं कि अब किससे पास जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थी उम्मीद, रणवीर संग काम करने को कहने पर ये बोलेंगे रणबीर

5 of 5
रणवीर सिंह
देखना होगा कि क्या इस बार भी जोया को जिंदगी ना मिलेगी की तरह अपने ऐक्टर भाई से काम चलाना पड़ेगा। उस फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट कोई हीरो दूसरे दर्जे का रोल नहीं करना चाहता था तब जोया के ऐक्टर भाई ने यह भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें