फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika-Ranbir: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साझा करेंगे स्क्रीन! इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं अगर आगे बढ़ना है तो निजी और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। ये बात बॉलीवुड सितारों पर भी लागू होती है और वे इसे बखूबी फॉलो भी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया और ये जोड़ी एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, फिलहाल लग रहा है कि जल्दी ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने साथ साथ में काम करने को तैयार हैं। हालांकि अभी बड़े पर्दे पर इन्हें साथ देखने में समय लगेगा, क्योंकि ये जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन साझा करने वाली है।
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस प्रोजेक्ट में करेंगे साथ काम
तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट हैं कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Ranbir and Deepika
बात करें वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है वहीं उनकी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इसी साल रिलीज होने वाली है, जबकि दीपिका को फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया था और उनकी फिल्म गहराइयां भी ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा वह फिल्म सर्कस में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें