फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर का दिल है सोने सा! स्टाफ मेंबर के जन्मदिन पर काटा केक, गले लगातार जताई मोहब्बत

Mon, 11 Nov 2024 08:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का दिल वाकी सोने जैसा खूबसूरत है। रणबीर ने अपने स्टाफ मेंबर का जन्मदिन यादगार बना दिया। उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए स्टाफ मेंबर का केक काटा और गले लगाता जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और प्रशंसक लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रणबीर पर अपना प्यार बसरा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्में रामायण और लम एंड वॉर लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी दरियादिली का परिचय दिया, जब उन्होंने अपने स्टाफ मेंबर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसे केक काटा और गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने दिखा दिया कि आखिर वह सिर्फ बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्चे और प्यारे हुए इंसान हैं। उनका यह प्यारा और सादगी भरा अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि उनके दिल में सबके लिए जगह है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल ,रणबीर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर अपनी टीम के सदस्य का जन्मदिन मनाया। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर का यह वीडियो उनके फैन पेज पर मौजूद है। रणबीर को ऑल-ब्लैक लाउंजवियर सेट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने स्पॉट बॉय का जन्मदिन मनाया जो सालों से उनके साथ काम कर रहा है। रणबीर ने जन्मदिन का गाना गाया और अपने स्टाफ सदस्य के हाथों से केक का एक टुकड़ा भी खाया।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
काम की बात करें तो रणबीर जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में नजर आएंगे। रामायण का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर के अनुसार फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी नजर आएंगी, जो माता सीता का किरदार निभाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रामायण के अलावा रणबीर कपूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म एनिमल पार्क में नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा रणबीर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे। प्रशंसकों को रणबीर की इन सभी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Game Changer: रोहित बल की आखिरी डिजाइन का कियारा ने किया सत्यानाश, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें