गॉसिप गलियारों में बातें शुरू हो गई हैं कि हाल ही में हुई 'संजू' की सक्सेस पार्टी में रणबीर अकेले आए। आलिया साथ नहीं आईं। इस सो कॉल्ड लव स्टोरी का नया ट्विस्ट है वाणी कपूर। जी हां वही वाणी कपूर जो यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' में रणबीर कपूर की हीरोइन हैं। दोनों की मेल मुलाकातें शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही रणबीर आपको दिखने लगेंगे वाणी कपूर के साथ गलबहियां करते हंसते-खिलखिलाते और हाथों में हाथ डाले फोटो खिंचाते।