फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने डाली आलिया-कैटरीना की दोस्ती में दरार, कैट ने बयां किया दिल का दर्द

Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया, कैटरीना और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की खबरों से भले ही लोगों को सुखद आश्चर्य हुआ हो मगर कैटरीना कैफ के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। यही वजह है कि आलिया और कैटरीना के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें आ रही हैं। एक समय दोनों अभिनेत्रियां उम्र के अंतर के बावजूद अच्छी सहेलियां थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया और कैटरीना
कैटरीना ने बॉलीवुड में किसी हीरोइन से दोस्ती नहीं की परंतु आलिया के संग उनके संबंध हमेशा मधुर रहे। इस बात से इंडस्ट्री को हैरानी हुई मगर आलिया की मासूमियत ने कैटरीना को आकर्षित किया। लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
कैटरीना के करीबी सूत्रों की मानें तो यह सब आलिया की जिंदगी में रणबीर के आने के कारण हुआ। शुरुआत में कैटरीना को विश्वास नहीं हो रहा था कि आलिया रणबीर के प्यार में बंध सकती हैं लेकिन जैसे ही इस प्यार की पुष्टि हुई, उन्होंने दूरी बना ली। वह इतनी हैरान हुईं कि आलिया-रणबीर के बढ़ते प्यार के दिनों में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'तब मानूंगी जब देखूंगी और देखूंगी तब मानूंगी।' उनकी इस बात का लोगों ने यही मतलब निकाला कि यह रणबीर-आलिया के प्यार पर लिखा है।

 

4 of 5
alia and katrina
उल्लेखनीय है कि कैटरीना-आलिया की दोस्ती जिम में शुरू हुई थी। दोनों मुंबई में एक ही जिम की सदस्य हैं और अक्सर उन्हें साथ-साथ में एक्सरसाइज करते देखा जाता था। इस दौरान कैटरीना ने आलिया को फिटनेस, हेल्थ और ब्यूटी के कई टिप्स दिए और उनकी दोस्ती बढ़ती गई। असल में रणबीर से प्यार टूटने के दिनों में कैटरीना आलिया के नजदीक आई थीं और उन्होंने अपने रणबीर के साथ लिव-इन तथा रिलेशनशिप के बारे में भी कुछ बाते भट्ट गर्ल से बांटी थी। ऐसे में जब उन्हें बता चला कि आलिया अब रणबीर के नजदीक और लगभग रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें तगड़ा झटका लगा। उन्हें यह बात और अखर गई कि जो कपूर परिवार उन्हें पसंद नहीं करता था वह इन दिनों आलिया को सिर-आंखों पर बैठाए हुए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir and Alia
कैटरीना के नजदीकियों के हवाले से गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि उन्हें रणबीर-आलिया की रिलेशनशिप के बारे में कई संदेह हैं। उन्हें लगता है कि इस रिश्ते का अंजाम तक पहुंचना मुश्किल होगा क्योंकि कैटरीना ने रणबीर के साथ लंबा वक्त रिश्ते में गुजारा है। करीब साल भर तक दोनों एक छत के नीचे भी रहे हैं। वह रणबीर के स्वभाव को खूब अच्छे से समझती हैं। हालांकि कैटरीना का इरादा इस रिश्ते में अपनी कोई राय सार्वजनिक करने का नहीं है क्योंकि वह कभी दूसरों के मामले में दखल नहीं देतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें