फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्ट्रेस से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम, एक के लिए तो सलमान से भी ले लिया था पंगा

Thu, 27 Sep 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ranbir kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो में से एक रणबीर कपूर आज के दौर में लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हैं। उनके चेहरे की मासूमियत ने उन्हें बॉलीवुड में चहेता बना के रखा है। ना केवल फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड हसीनाओं से भी उनके नाम कई बार जुड़े हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक उनके प्यार के चर्चे रहे हैं। आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके प्यार के कुछ खास चर्चों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
a
अवंतिका मलिक
एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 'जस्ट मोहब्बत' नामक सीरियल में उन्होंने एक्टिंग किया था। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 7
sonam kapoor and ranbir kapoor
सोनम कपूर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। 'कॉफी विद करण' के सेट पर सोनम कपूर ने खुलकर इस बारे में बात भी की थी।

4 of 7
Ranbir Kapoor
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे। माना जा रहा था रणबीर एक ओर दीपिका को डेट कर रहे थे तो दूसरी ओर कटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं।
विज्ञापन

5 of 7
नरगिस फाखरी
नर्गिस फाखरी
रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी थीं। फिल्म के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
Ranbir Katrina
कटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की पहली मुलाकात अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म के सेट पर हुई थी। उस समय रणबीर दीपिका को और कटरीना सलमान खान को डेट कर रहीं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। कुछ समय पहले तक भी दोनों सीक्रेट वेकेशन पर पहुंचे थे। दोनों ऑफ कैमरा भी एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते नजर आए है लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना से नजदीकियों के चलते सलमान खान और रणबीर में अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकी बढ़ी। दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है। बल्कि उन्होंने तो बिना कुछ कहे ही दोनों के इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। शायद तभी रणबीर और आलिया की नजदीकी अब दुनिया के सामने आने लगी है। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें