नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा कपूर ने अपनी, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर की सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई, आयरन लेडी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां।' इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने डिनर पार्टी की जानकारी दी।