फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया को 25वें जन्मदिन पर ऐसे मिलेगी सरप्राइज पार्टी, रणबीर कपूर का बर्थडे प्लान LEAK

Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। इसकी शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। आलिया भट्ट 15 मार्च को 25 साल की हो जाएंगी लेकिन वह अपने जन्मदिन पर कोई छुट्टी नहीं ले रही हैं। इस दौरान उनका शूटिंग शेड्यूल काफी व्यस्त है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ALIA BHATT
एक वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आलिया फिल्म के सेट पर ही रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। ऐसी भी खबरें थीं कि आलिया के बर्थडे पर उनके पिता महेश भट्ट, सोनी राजदान और बहन शाहीन बुल्गारिया जाने वाले हैं लेकिन इस पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा कि हम बुल्गारिया नहीं जा रहे। वहीं करण जौहर भी आलिया के बर्थडे पर वहां जाने का प्लान कर रहे थे लेकिन मां हीरू का जन्मदिन होने की वजह से वह भी आलिया के बर्थडे पर बुल्गारिया नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Alia Bhatt
आलिया का 25वां जन्मदिन 15 मार्च को है इसलिए यह उनके लिए काफी खास है। आलिया भले ही शूटिंग से छुट्टी नहीं ले रही हैं लेकिन रणबीर और अयान मुखर्जी इसे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में आलिया को घर की कमी महसूस ना हो और उनके इस दिन को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने सेट पर एक सरप्राइज पार्टी का प्लान किया है। इसी के साथ इसे और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए पार्टी में एक थीम भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
alia bhatt
बता दें कि, 'ब्रह्मास्त्र' एक साइंस फिक्शन ट्रायलॉजी होगी। जिसका डायरेक्शन ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ बना चुके अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें