संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भंसाली एक साक्षात्कार में लव एंड वॉर पर खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंंने कहा था, "लव एंड वॉर एक प्रेम कहानी है। ऐसी फिल्म मैं लंबे समय के बाद बना रहा हूं। यह नृत्य, खंभे, वास्तुकला, पर्दे और आभूषण से अलग प्रोजेक्ट है। एक फिल्मकार के रूप में यह फिल्म मेरे लिए बहुत जरूरी थी। इसने मुझे कुछ नया करने, एक अलग दौर में अलग तरह के किरदार और नई परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए उत्साहित किया है।