लेह और लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के एलान के बाद हिंदी सिनेमा से सबसे पहले रणबीर कपूर वहां अपनी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ उनकी हीरोइन वाणी कपूर भी लद्दाख के लिए रवाना हो चुकी हैं। दोनों वहां यशराज फिल्म्स की नई फिल्म शमशेरा की शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में फिल्म शमशेरा का यह शेड्यूल इसके निर्देशक करण मल्होत्रा के दिमाग की उपज है। वह फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों को लद्दाख में शूट करना चाहते हैं और वहां की आबोहवा व प्राकृतिक दृश्यों की सुंदरता को इस फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
vani kapoor
पता चला है कि फिल्म शमशेरा का ये शेड्यूल बहुत ही तेजी से पूरा किया जाएगा और इस दौरान फिल्म के कुछ आश्चर्यजनक और चौंकाने वाले दृश्यों की शूटिंग लद्दाख में होने वाली है। इस शूटिंग को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। फिल्म के जिस भाग की लद्दाख में शूटिंग होने वाली है, उसकी जानकारी केवल फिल्म निर्माण से जुड़े गिनती के सदस्यों को ही है।
4 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
यशराज फिल्म्स की फिल्म शमशेरा की शूटिंग अब तक बहुत ही गुपचुप तरीके से होती रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान यूनिट के लोगों को कैमरे वाले फोन की इजाजत भी नहीं है। यही वजह है कि फिल्म का कोई भी सीन अब तक बाहर नहीं आया है। जिन लोगों ने भी फिल्म शमशेरा के सेट्स देखें हैं, वे बताते हैं कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की एक अहम फिल्म साबित होने जा रही है।
फिल्म में पहली बार वह ऐसे एक्शन दृश्य करते दिखेंगे, जिन्हें देखकर दर्शक चकाचौंध हो जाएंगे। शमशेरा की पृष्ठभूमि डकैतों की एक कहानी है और इसमें 70 के दशक के कालखंड को दर्शाए जाने की चर्चा है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार खलनायक है और सूत्रों की मानें तो फिल्म में रणबीर और संजय दत्त के कुछ बेहद दमदार सीन्स फिल्माए भी जा चुके हैं।