रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में शामिल फिल्म 'शमशेरा' के सेट से एक फोटो सामने आया है। फोटो में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं। जो डायरेक्टर करण मल्होत्रा के साथ सीरियसली बातें करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Shamshera
- फोटो : Twitter
दरअसल यह फोटो यशराज स्टूडियो का है। जहां डायरेक्टर करण मल्होत्रा, रणबीर कपूर और वाणी कपूर को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों स्टार्स भी काफी संजीदगी से डायरेक्टर की बात सुन रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Shamshera
फोटो में रणबीर कपूर पीले रंग के हुड के साथ टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं वाणी फ्लोरस ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके बाल भी हल्के कर्ली नजर आ रहे हैं।
4 of 5
varanasi brahmastra
- फोटो : varanasi brahmastra
बता दें कि रणबीर की अपकमिंल फिल्मों की लिस्ट में ब्रह्मास्त्र भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। वहीं अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
वहीं बात वाणी की करें तो हाल ही में उनकी फिल्म वॉर का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर के साथ वाणी नजर आ रही हैं। एक तरफ टीजर में वाणी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिख रहा है।