फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' का पहला गाना रिलीज, रणबीर कपूर ने खास अंदाज में कहा 'मैं भी बढ़िया तू भी बढ़िया'

Sun, 03 Jun 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म 'संजू' का पहला गाना 'मैं भी बढ़िया तू भी बढ़िया' रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर कपूर पहली बार महिला की आवाज पर लिप सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में रणबीर कपूर और सोनम एक साथ 10 साल बाद बड़ी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
इससे पहले रणबीर कपूर और सोनम कपूर डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में एक साथ दिखे थे। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं एक बार फिर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' के इस गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
इस गाने में रणबीर कपूर 90 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनका सोनम पूरी तरह साथ दे रही हैं। इस गाने में रणबीर कपूर के चेहरे के एक्सप्रेशन से लेकर उनका जबरदस्त डांस आपके दिल को छू लेगा। इस गाने में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते ही यह बात कह सकते हैं कि इस फिल्म के जरिए रणबीर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे।


4 of 5
sanju
इस गाने के रिलीज होने की जानकारी राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया पर दी थी। राजकुमार हिरानी ने ट्वीट किया था - 'संजू इस गाने में महिला की आवाज पर लिप सिंग करते हुए दिखाई देंगे।' कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने एक साथ पांच शहरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया था। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
'संजू' फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर के रिलीज होते ही संजय दत्त की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा उठ गया है। ट्रेलर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें