करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद् करण' सीजन 5 काफी हिट हो रहा है। अभी तक शो पर शाहरुख-आलिया और अक्षय-ट्विंकल जैसी फेमस जोड़ियां आ चुकी हैं। हर सेलेब्रिटी ने शो पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। अब करण शो पर ऐसे सेलेब्रिटीज को लाएंगे जिनके एक साथ दिखने की उम्मीद आपने कभी नहीं की होगी।
विज्ञापन
चैट शो पर रणबीर कपूर ने बोल दी ऐसी बात, कैटरीना को आ जाएगा गुस्सा
2 of 5
कॉफी विद् करण के चौथे एपीसोड के लिए करण ने रणबीर कपूर और रनवीर सिंह को इनवाइट किया। चौथा एपिसोड भी शूट हो चुका है। रनवीर और रणबीर ने शो पर जमकर मस्ती की। दोनों को एक साथ शो पर लाने का मकसद टीआरपी को ऊंची उछाल देना भी है।
विज्ञापन
चैट शो पर रणबीर कपूर ने बोल दी ऐसी बात, कैटरीना को आ जाएगा गुस्सा
3 of 5
रणबीर और रनवीर इस जेनरेशन के सबसे बड़े स्टारिस्ट हैं। दोनों का साथ होना इसलिए भी मजेदार है क्योंकि दोनों के बीच दीपिका पादुकोण कॉमन हैं। पहले दीपिका रणबीर की गर्लफ्रेंड थीं और अब रनवीर की हैं। दोनों के फैंस ये एपिसोड बिलकुल मिस नहीं करना चाहेंगे।
चैट शो पर रणबीर कपूर ने बोल दी ऐसी बात, कैटरीना को आ जाएगा गुस्सा
4 of 5
खबर है कि इस शो को देखकर कैटरीना कैफ जरूर नाराज हो सकती हैं। एक सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ये कहते नजर आए कि वो दिल तोड़ने वाले इंसान नहीं हैं। ये डायलॉग रणबीर ने साफ तौर पर कैटरीना के लिए कहा है। ये बात सुनकर शायद कैटरीना कैफ नाराज भी हो जाएं।
चैट शो पर रणबीर कपूर ने बोल दी ऐसी बात, कैटरीना को आ जाएगा गुस्सा
5 of 5
खबर ये भी है करण जौहर अपने अगले शो के लिए कैटरीना कैफ को इनवाइट करना चाहते थे। लेकिन कैटरीना ने शो पर आने से साफ इनकार कर दिया। उम्मीद है कि रणबीर और रनवीर शो पर काफी खुलासे करने वाले हैं। लेकिन वो क्या-क्या बताएंगे ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।