फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले अंबानी के बेटे की बैचलर पार्टी की प्लानिंग LEAK, रणबीर-करण समेत पहुंचेंगे कई स्टार

Wed, 06 Feb 2019 07:24 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
देश के धनाडय व्यक्ति मुकेश अंबानी इकलौती बेटी ईशा की शाही शादी करने के बाद अब बेटे आकाश के सिर सेहरा बांधने की तैयारी में हैं। बीते वर्ष (2018) जून में आकाश और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी। यह फंक्शन उनके मुंबई के एंटीलिया बंगले में  हुआ था। खबर है कि शादी से पहले आकाश स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी करने जा रहे हैं। इसके लिए करण जौहर और रणबीर कपूर भी उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani
आकाश अंबानी अपनी आखिरी बैचलर पार्टी कर रहे हैं जो स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में होगी। खबर है कि इस पार्टी में कई बड़ी-बड़ी फिल्म हस्तियां भी पहुंचेंगी। यह सेलिब्रेशन 23 से 25 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि रणबीर कपूर, आकाश के बहुत ही करीबी दोस्त हैं और वह इस पार्टी में नजर आएंगे। वहीं, सिंगल करण जौहर भी इस बैचलर पार्टी का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : SELF
आकाश की शादी को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। खबर है कि आकाश की मंगेतर भी कई बार मुंबई में शॉपिंग करते स्पॉट हुई हैं। बता दें कि अभी दोनों की शादी की तारीख सामने नहीं आई है। इससे पहले मुकेश ने बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से बहुत आलीशान तरीके से की थी। 

4 of 5
isha ambani
शादी बीते वर्ष (2018) 12 दिसंबर को हुई थी जिसमें देश की बड़ी-बड़ी राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ बड़े-बड़े बिजनेसमैन और उद्यमियों ने भी दस्तक दी थी। इस शादी में तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। बता दें कि शादी से पहले बहुत शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें अंबानी परिवार ने डांस परफोर्मेंस भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani
गौरतलब है कि ईशा की शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक अन्ना सेवा भी चलाई थी जिसमें लोगों को चार दिन तक फ्री में दो टाइम का खाना खिलाया गया था। इस दौरान मुकेश अपनी पत्नी नीता और बेटी ईशा के साथ लोगों को खाना खिलाते नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें