फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लड़ पड़े थे आलिया और रणबीर कपूर, 'वैलेंटाइन डे' पर रोमांटिक अंदाज में खत्म की दूरियां

Fri, 15 Feb 2019 01:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 'गली बॉय' की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ नजर आए थे। फिल्म देखने के बाद जब आलिया सिनेमा हॉल से बाहर निकली थी तो वो अपसेट दिखी थीं। इसके बाद जब दोनों कार में नजर आए थे तो दोनों के बीच कहासुनी देखने को मिली थी। लेकिन इस सब दूरियों को खत्म करते हुए रणबीर कपूर ने पहल की और आलिया भट्ट को एक अनोखा सरप्राइज दिया।
विज्ञापन

2 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
14 फरवरी को बॉलीवुड स्टार्स ने अपने पार्टनर के साथ 'वैलेंटाइन डे' पर एंजॉय किया। कई सेलेब्रिटी इस दिन अपने डेट पर स्पॉट किए गए। कई स्टार्स अपने साथी के साथ विदेश यात्रा पर भी निकल गए। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को प्राइवेट डेट पर ले गए।
विज्ञापन

3 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
बीते दिनों जब आलिया भट्ट से 'वैलेंटाइन डे' के प्लान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वो अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ ये दिन बिताएंगी। लेकिन इस खास मौके पर आलिया सिर्फ रणबीर कपूर के साथ नजर आईं।

4 of 6
Alia Ranbir Umang 2019 - फोटो : twitter
रणबीर और आलिया बीते दिन एक प्राइवेट डेट पर पहुंचे थे। खबर है कि ये कपल शेफ हर्ष दीक्षित के रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे था। हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों के साथ एक फोटो पोस्ट की है।
विज्ञापन

5 of 6
ranbir kapoor and alia bhatt
इस तस्वीर के साथ शेफ ने यह भी बताया कि इस कपल ने वैलंटाइंस डे के दिन क्या खास मील लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, 'सभी को हैपी वैलंटाइंस डे। आज के डिनर मेन्यू में रेड चिलीज, अवकाडो, दालचीनी, लहसुन, शतावरी, मशरूम, सैलमन मछली, चॉकलेट, चैरी और वनीला जैसी चीजें शामिल हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
बता दें कि रणबीर-आलिया की अगली फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, दिव्येंदु शर्मा और मौनी रॉय महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें