फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्रह्मास्त्र' ये खतरनाक हथियार देख 'बाहुबली' को जाओगे भूल, रणबीर ने ऐसे दिखाई हिम्मत

Tue, 20 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, रणबीर कपूर - फोटो : BollywoodLife
बुल्गारिया में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट चर्चा में हैं। इससे पहले आलिया और रणबीर का एक फोटो वायरल हुआ था। लेकिन अब फिल्म में इस्तेमाल होने वाले हथियारों वाला फोटो वायरल हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir kapoor
बता दें कि प्राचीन भारत के इतिहास पर बन रही फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती ही रहती हैं। इस बार खबर है कि रणबीर सिंह बुल्गारिया में हैं और शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में एक फोटो सामने आई हैं जिसमें रणबीर ने बहुत खतरनाक हथियार को कंधे पर लादा हुआ है। इसमें उनके साथ उके ट्रेनर भी खडे़ं हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार फिल्में इस्तेमाल किये जाने हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Alia
बता दें कि इससे पहले रणबीर और आलिया के ट्रेनर ने दोनों के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। फोटो में तीनों लोग हंसते हुए कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं। ट्रेनर जॉनाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह सेल्फी शेयर की। कैप्शन में  जॉनाथन ने लिखा, ' रणबीर और आलिया के साथ ट्रेनिंग करते हुए, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी करते हुए।'

4 of 5
Ranbir Alia
करण जौहर की यह फिल्म बड़े बजट में बन रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें भी लगातार आ रही हैं। दोनों ने साथ में न्यू ईयर भी सेलीब्रेट किया था। कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर अकेले हैं। और अब सिद्धार्थ और आलिया का ब्रेकअप भी कंफर्म हो गया है। ऐसे में लग रहा हैं कि दोनों को एक दूसरे का साथ मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
खबरें ये भी हैं कि फिल्म हिट कराने के लिए यह करण जौहर की सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इन अफवाहों से काफी नाराज हैं। खबरों के अनुसार रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में हैं। इसलिए उन्हें ये सब पसंद नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें