फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात कार में एक साथ दिखे रणबीर-आलिया, मीडिया को देख ऐसा था रिएक्शन

Sat, 27 Apr 2019 11:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब एक हफ्ते पहले ही शुरू हो चुकी थी। शुक्रवार को फिल्म देशभर में रिलीज हुई। फैंस के क्रेज को देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड में इसका कलेक्शन जबरदस्त रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
मुंबई के लोवर परेल स्थित पीवीआर में एवेंजर्स एंडगेम की स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए लेकिन सबकी निगाहें आलिया और रणबीर पर टिकी रहीं। जहां दोनों साथ में फिल्म देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
बॉलीवुड के इस हॉटेस्ट कपल ने मूवी डेट को खूब एंजॉय किया। रणबीर और आलिया अपनी कार से निकलकर सीधे अंदर चले गए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को कोई पोज नहीं दिया और देखकर मुंहफेर लिया। लुक्स की बात करें तो रणबीर ने चेक शर्ट के साथ जींस पहनी थी वहीं आलिया ने एक्वा ब्लू स्लीवलेस टॉप और जींस पहना था। 

4 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
पिछले दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक-दूसरे को किस करते और गले लगाते नजर आए। इसी अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने अपनी स्पीच के दौरान रणबीर को आई लव यू भी बोला था। लंबे समय से आलिया और रणबीर की जल्द शादी करने की खबर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरनैचुरल फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर की जोड़ी साथ में पर्दे पर दिखेगी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ब्रह्मास्त्र इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें