फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुपचुप तरीके से की सगाई, नीतू कपूर ने शेयर की ये तस्वीर

Mon, 01 Oct 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
रणबीर कपूर के जन्मदिन 28 सितंबर के बाद से बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में एक बड़ी खुशखबरी गूंज रही है। चर्चा है कि इंडस्ट्री के दो बड़े परिवारों कपूर और भट्ट ने अपनी औपचारिक दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला कर लिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पिछले हफ्ते गुपचुप सगाई हो गई है, हालांकि अभी इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है परंतु जोरदार चर्चा है कि रणबीर-आलिया ने अपनी रिलेशनशिप को रिश्ते का नाम देने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt and ranbir kapoor
दोनों ने जिंदगी में अब आगे मिलकर साथ चलने का फैसला लिया है। रणबीर-आलिया की सगाई की चर्चाओं की मुख्य वजह बनी है वह तस्वीर जिसमें ये सितारे अपनी मांओं के साथ हैं। नीतू सिंह और सोनी राजदान इस तस्वीर में साथ में नजदीक हैं और रणबीर दोनों के पीछे खड़े हैं। आलिया आगे हैं। इस तस्वीर को रणबीर के जन्मदिन पर नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia and Ranbir
जानकारों के अनुसार नीतू जानती थीं कि तस्वीर पर हजारों बातें होंगी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पोस्ट करके संकेत दे दिया कि कपूर और भट्ट परिवार अब एक-दूसरे के सुख-दुख का हिस्सा हैं। चर्चा है कि रणबीर के जन्मदिन पर बहुत सादे और पारिवारिक माहौल में रणबीर-आलिया ने सगाई कर ली। नीतू कपूर इस बात पर लगातार जोर दे रही थीं कि दोनों को अब अपनी रिलेशनशिप को नए स्तर पर ले जाना चाहिए। 

4 of 5
Ranbir and Alia
रणबीर के जीवन में सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ गर्लफ्रेंड्स के रूप में आईं परंतु नीतू को अगर कोई लड़की अपने बेटे के लिए सबसे ज्यादा पसंद आई, वह आलिया हैं। वह नहीं चाहतीं कि आलिया भी रणबीर के जीवन में सिर्फ गर्लफ्रेंड के रूप में रह जाएं। उन्होंने परिवार और रणबीर से बात करके आलिया को बहू बनाने का फैसला कर लिया। उधर भट्ट परिवार को भी रणबीर पसंद हैं। बताया जाता है कि रणबीर के जन्मदिन में नीतू सिंह ने आनन-फानन में दोनों परिवारों से कहा कि क्यों न इस शुभ दिन बच्चों की सगाई कर दी जाए। इस पर किसी को भी आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
इंडस्ट्री में रणबीर के दोस्त बताते हैं कि वह आलिया को लेकर निश्चिंत हैं कि वह जीवन में स्थिरता लाएंगी और उन्हें विवाह कर लेना चाहिए। खास बात यह भी है कि रणबीर आलिया के ऐसे पहले बॉयफ्रेंड हैं जिन्हें महेश भट्ट भी पसंद करते हैं। दोनों को इधर कुछ मौकों पर साथ में बतियाते देखा गया है। रणबीर-आलिया के परिवार इस रिश्ते से खुश हैं और वे अब साल 2020 में दोनों का विवाह करने की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें