फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: राहुल भट्ट अपनी बात से मुकरे, बोले- कभी नहीं कहा इस हफ्ते नहीं होगी शादी

Tue, 12 Apr 2022 05:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते की समय से दोनों कलाकारों की शादी को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते कई समय से दोनों कलाकारों की शादी को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सुबह रणबीर- आलिया की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था रणबीर- आलिया की शादी पोस्टपोन कर दी गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल भट्ट ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी न होने की बात कभी कही ही नहीं है। और, उनकी बात को घुमाफिराकर पेश किया गया। राहुल के मुताबिक ये शादी अब भी पहले से तय कार्यक्रम के हिसाब से ही हो रही है। लेकिन, हो सकता है कि शादी का स्थान लोगों के लिए सरप्राइज हो। राहुल ने संकेत दिया कि ये शादी मुंबई के  किसी लग्जरी होटल में भी हो सकती है।



 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहुल ने एक वेबसाइट से कहा था कि अब शादी 14 अप्रैल को नहीं हो रही है और 13 अप्रैल को भी कोई समारोह नहीं है। पशादी करीब एक हफ्ते के लिए टाली जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि राहुल ने कहा कि मीडिया में शादी की तारीख लीक होने के वजह शादी टल गई है। उन्होंने कहा था कि, "शादी हो रही है, यह सभी को पता है। लेकिन 13 या 14 अप्रैल को कोई शादी नहीं है। यह पक्की बात है। 

विज्ञापन

4 of 4
रणबीर- आलिया की शादी पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच, इस बारे में जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे शादी की तारीखों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि "मुझे रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करने के लिए कहा था। ऐसे में मैं उसके अनुरोध की अवहेलना कैसे कर सकता हूं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें