फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल पहले इस फिल्म में साथ काम कर चुके हैं ऐश्वर्या और रणबीर, थ्रोबैक तस्वीर वायरल

Fri, 10 Apr 2020 01:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, aishwarya rai - फोटो : social media
लॉकडाउन में सितारे सोशल मीडिया पर काफी व्यस्त हैं। उनकी थ्रोबैक तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर सामने आई है, जो कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की तस्वीर 21 साल पुरानी है। उस वक्त भी रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री कमाल की थी। मशहूर लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी ने ये तस्वीर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो कि एक बार फिर से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
तस्वीर फिल्म 'आ अब लौट चलें' के दौरान की है। इस फिल्म से ऋषि कपूर ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या लीड रोल में थे। वहीं रणबीर कपूर इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायलॉग्स रूमी ने लिखे थे। रणबीर उस वक्त 17 साल के थे और ऐश्वर्या 25 साल की थीं। फोटो अमेरिका में ली गई थी।

4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
ऐश्वर्या और रणबीर साथ में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor and Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
फिल्मों की बात करें तो रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। इसकी रिलीज डेट चार दिसंबर 2020 घोषित की गई थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसका इस साल रिलीज होना मुश्किल ही लग रहा है। वहीं ऐश्वर्या निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आएंगी।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फंसीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मास्क तक नहीं मिल रहा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें