विज्ञापन में देखा जा सकता है कि जैसे ही अनन्या शेरवानी लेकर आती हैं तो उनका दुप्ट्टा रणबीर की शेरवानी में अटक जाता है। इसके बाद दोनों को कुछ देर बात करते सुना जा सकता है। इस छोटे से वीडियो में रणबीर कपूर और अनन्या पांडे के बीच हल्के-फुल्के रोमांस के पल दिखाए गए हैं।
अनन्या पांडे और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री पर लोगों का रिएक्शन
रणबीर कपूर और अनन्या पांडे की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख लोग कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं, जहां कुछ लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही हैं तो वहीं कई को उम्र के फासले की वजह से दोनों की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'वह (रणबीर कपूर) किसी ऐसे पर्सन (अनन्या पांडे) के साथ कपल के रूप में देखकर अजीब लग रहा है, जो शायद बचपन में उसकी गोदी में खेलती थी।' इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा-'ये कैसी जोड़ी है भाई, वो कम से कम 16-18 साल छोटी है।' एक अन्य ने लिखा- बाप-बेटी की जोड़ी सलामत रहे। इसके अलावा कई यूजर्स कहते नजर आए कि आलिया से ज्यादा रणबीर की केमिस्ट्री अनन्या पांडे के साथ अच्छी लग रही है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अनन्या पांडे और रणबीर कपूर
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और अब उनके हाथ में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' है। अभिनेता रणबीर कपूर जल्दी ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।