फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे रणबीर-आलिया, भगवान गणेश का लेंगे आशीर्वाद

Tue, 19 Apr 2022 04:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य ही उपस्थित रहे। दोनों से जुड़े कई तरह के अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि दोनों शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के अगले ही दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बाद सिद्धिविनायक दर्शन के लिए जा चुके हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे कई बॉलीवुड जोड़ों को भी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज पोर्टल की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद दूल्हा दुल्हन पंजाबी परंपरा के अनुसार चार दिनों तक एक ही कमरे में रहेंगे और रोज सुबह पूजा करेंगे। चौथे दिन दोनों नहाने के बाद सत्यनारायण की पूजा में बैठेंगे। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरेगा और हमेशा साथ निभाने का वादा करेगा।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आलिया की सास नीतू कपूर इन रस्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह अपनी बहू के घर में स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रही हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने मेहंदी की रस्म के बाद शादी की डेट और वेन्यू  का ऐलान किया था। इससे पहले तक लोग केवल शादी को लेकर मजह कयास लगा रहे थे। अब दोनों की शादी होने के बाद से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें