रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दोनों परिवार शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन रोज इससे जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि शादी तारीख भले ही पब्लिकली न बताई गई हो, लेकिन तैयारियां तो पूरी हैं। अफवाहों और अटकलों के बाद ये माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन आज शुरू होने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर के 'वास्तु' में आज मेहंदी की रस्म होनी है।