आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने के बाद पिछले दिनों ही दोनों ने अपने बेबी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। इस खबर को सुन फैंस को बहुत खुशी हुई थी। अपने बच्चे के आने का इंतजार करने के साथ-साथ दोनों अपनी-अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में भी बिजी हैं। जहां आलिया अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को प्रमोट कर रही हैं, वहीं रणबीर भी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में जुटे हैं। आलिया-रणबीर के फैंस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।