रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी कहते हैं, 'कुछ अरसा पहले हमने ‘केसरिया’ गाना रिलीज किया था। अब हम ‘केसरिया’ से आगे बढ़कर एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर केसरिया गाना ब्रह्मास्त्र का दिल है तो सोमवार को रिलीज होने जा रहा गीत 'देवा देवा' इसकी आत्मा है।’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को एक साथ पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही है।