आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शक लगातार सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। अब इसी बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म का नया गाना 'रसिया' भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज के 15 दिनों के बाद इस गाने को रिलीज करना ऐसा है कि जैसे कोई खिलाड़ी अपना खास दांव खेलता है। फिलहाल, ब्रह्मास्त्र के इस नए लव रोमांटिक सॉन्ग में आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दरअसल गाने में फिल्म के कुछ खास दृश्यों को लिया गया है, जिसमें शिवा और ईशा के बीच का प्रेम दर्शाया गया है।