फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट घोषित और मौनी रॉय इस तारीख को करेंगी शादी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 28 Nov 2021 07:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ब्रह्मास्त्र पोस्टर, मौनी रॉय - फोटो : Social Media
दिल्ली में अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे करण जौहर ने आखिरकार अपनी उस फिल्म की रिलीज के लिए अपने दफ्तर को रिवर्स प्लानिंग करने का इशारा दे दिया है, जिसे हिंदी फिल्म में पंचवर्षीय योजना का नाम मिल चुका है। बतौर निर्माता करण जौहर की इस फिल्म का नाम है ‘ब्रह्मास्त्र’। इस फिल्म की रिलीज डेट पर करण जौहर की कंपनी ने इसे वितरित करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज से बातचीत शुरू कर दी है। इस बीच अभिनेत्री कटरीना कैफ के सामने एक नई मुसीबत आ गई है। उनकी और विक्की कौशल की शादी की योजनाबद्ध तरीके से लीक की जा रही खबरों से बने माहौल के बीच उनकी अगली फिल्म की रिलीज डेट शनिवार को ही तय हुई थी लेकिन इसी तारीख को रणवीर सिंह की अगली फिल्म की रिलीज भी उनके निर्देशक रोहित शेट्टी ने फाइनल कर दी है।
 
Brahmastra Release Date: रणबीर और आलिया की जोड़ी इस दिन उतरेगी परदे पर, ‘सर्कस’ से होगा ‘फोन भूत’ का मुकाबला

 
विज्ञापन

2 of 10
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है जहां एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लेकर अपने प्यार को पति-पत्नि का नाम दे दिया तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें जबरदस्त चर्चा में हैं। कटरीना कैफ विक्की कौशल, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आदर जैन तारा सुतारिया की शादी की खबरें भी चर्चा में छाई हुई हैं। वहीं कटरीना और विक्की के लिए तो कहा जा रहा है कि दोनों 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय की भी शादी की डेट सामने आ गई। कहा जा रहा था कि मौनी जनवरी में शादी कर सकती हैं और अब डेट भी सामने आ गई है। साथ ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कहां और कैसे शादी करेंगी इसका खुलासा उनकी बहन ने किया है।
 
Mouni Roy Wedding: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट आई सामने, ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग




 
विज्ञापन

3 of 10
सोनू सूद, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की लहर धीमी हुई है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर शिवशंकर मास्टर भी इन दिनों कोरोना से पीड़ित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि उनके 75 प्रतिशत फेफेड़ संक्रमित है। शिव के अलावा उनके बड़े बेटे को भी कोरोना हो गया है और उनका इलाज भी अस्पताल में हो रहा है। इन सबके चलते अस्पताल का बिल परिवार पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। वामसी काका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि, 'मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर कोरोना से जूझ रहे हैं और नाजुक हालत में है। महंगा इलाज होने के कारण उनके परिवार को आर्थिक समस्या हो गई है। कृपया मदद करें। इसके साथ ही उनके बेटे अजय कृष्णन का नंबर भी लिखा हुआ है'।
 
Covid 19: वायरस की चपेट में आए मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर की हालत नाजुक, चिरंजीवी और सोनू सूद ने की आर्थिक मदद




 

4 of 10
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर जबरदस्त खबरें चर्चा में हैं। आए दिन उनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात सुर्खियां बटोर रही हैं। विक्की और कटरीना ने अभी तक अपनी शादी को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं उससे लग रहा है कि यह शादी बड़ी धूमधाम से होने वाली है। 9 दिसंबर को विक्की और कटरीना शादी करेंगे और उनका यह जश्न तीन दिनों तक चलेगा। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में कन्फर्म्ड मेहमानों का नाम भी सामने आ गया है। एक वेबसाइट को मिली जानकारी के अनुसार वरुण धवन की फिल्मों जैसे बदरीनाथ की दुल्हनिया और  हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के निर्देशक शशांक खैतान इस शादी में शामिल होने वाले पहले कंफर्म मेहमान हैं। शशांक की विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म गोविंदा मेरा नाम बना रहे हैं। ऐसे में शशांक का नाम इस लिस्ट में होना लाजिमी है। इसके साथ ही तीन नाम ऐसे भी हैं जो कंफर्म बताए जा रहे हैं।
 
Vicky Katrina wedding: बारात का स्वागत करेंगी फराह और जोया तो दूल्हे के साथ आएंगे ये सितारे, इनके नाम पर लगी मुहर




 
विज्ञापन

5 of 10
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए दो महीने से ऊपर का वक्त हो रहा है लेकिन उनकी यादें चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। सिद्धार्थ ने सिर्फ टीवी सिरियल में अभिनय से ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में भी अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। वह बिग बॉस 13 के विजेता थे। हाल ही में बिग बॉस 15 में एक बार फिर सिद्धार्थ को याद किया गया। सलमान ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि वह सही मायने में विजेता थे और उन्होंने पूरे सीजन में सबका मनोरंजन किया था। बिग बॉस 15 लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि खराब टास्क, एलिमिनेशन, कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्रीज और फेवरिटिज्म जैसे आरोपों के चलते इसकी टीआरपी पर भी असर पड़ रहा है। सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में सारे सदस्यों की क्लास लगाते हुए कहा कि एक भी ऐसा सदस्य नहीं है जो एक महीने में जीनियस की तरह सामने आया हो। सलमान ने कहा कि, 'इस घर के लोग बहुत ज्यादा अपनी इमेज की परवाह करते हैं और उन्हें मनोरंजन करना भी नहीं आता है'।
 
Bigg boss 15: घरवालों को फटकारते हुए सलमान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, यूजर्स बोले- शेर एक ही होता है...




 
विज्ञापन

6 of 10
janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी अदाओं से कहर बरपाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्मवी कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जाह्मवी के लेटेस्ट फोटो शूट ने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। ब्लैक ड्रेस में एक साथ कई तस्वीरें शेयर कर जाह्मवी तो जैसे सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गई हैं।  फोटो अपलोड करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। पांच घंटों के अंदर ही जाह्मवी की तस्वीर को छह लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि यू आर जस्ट गॉर्जियस। वहीं कोई उन्हें बोल्ड एंड ब्यूटीफुल कह रहा है, तो कोई खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। इन तस्वीरों में ब्लैक शिमरी ड्रेस में जाह्नवी बेहद हॉट पोज दे रही हैं। उन्होंने बाल भी खोल रखे हैं। ब्लैक ड्रेस के साथ पिंक लिप्स्टिक में जाह्नवी कहर ढा रही हैं।
 
Social Media: जाह्नवी कपूर की अदाओं पर अटका फैंस का दिल, ब्लैक ड्रेस में फोटो देख यूजर बोले- यू आर जस्ट...

 


 
विज्ञापन

7 of 10
तनीषा मुखर्जी - फोटो : Instagram
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला भी नहीं था कि एक नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी। इसे लेकर डब्लूएचओ ने भी चिंता जाहिर की है और लोगों के सावधानियां बरतने को कहा है। वहीं, पहली और दूसरी लहर में कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर बी-टाउन में कोरोना ने दस्तक दे दी है।बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही इसकी जानकारी दी है। इससे एक बार फिर बॉलीवुड हस्तियों की चिंता बढ़ गई है।तनीषा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और इसलिए अगले कुछ दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा। कुछ लोग उनके पॉजिटिव होने की खबर को हाल ही में महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल को फिर से खोले जाने के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन तनीषा ने लोगों को ऐसा करने से मना किया है।
 
Coronavirus: बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, काजोल की बहन पाई गईं कोविड पॉजिटिव

 



 

8 of 10
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है। भाईजान को पर्दे पर देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सिनेमा घर पहुंच रहे हैं और अलग-अलग तरीके से अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान की फिल्म देख दिवाने हुए फैंस ने थियेटर के अंदर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की है।  इसे खुशियां मनाने का एक तरीका भले की कहा जा सकता है, लेकिन सलमान खान ने ऐसा करने वाले फैन को सोशल मीडिया के माध्यम से समझाने की कोशिश की है। उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए साफ-साफ लिखा है कि थियेटर के अंदर पटाखे फोड़ने जैसे काम करने से बचें, क्योंकि इसका परिणाम बहुत खतरनाक हो सकता है।
 
Antim: थियेटर के अंदर फैंस को पटाखे फोड़ते देख सलमान से नहीं हुआ कंट्रोल, वीडियो शेयर कर कही यह बात




 

9 of 10
कपिल शर्मा की मां और बेटी - फोटो : instagram/kapilsharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शनिवार को फिल्म बॉब बिस्वास के एक्टर अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचें। कपिल शर्मा ने इस सेलेब्स का शो में स्वागत किया और सभी ने जमकर मस्ती की। इस एपिसोड में दर्शकों में कपिल शर्मा की मां भी शामिल थी, जिन्होंने अपने कॉमेडियन बेटे से बातचीत के दौरान एक अहम खुलासा किया। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री चित्रांगदा से अपनी मां का परिचय कराते हुए कहा कि वह उनसे शादी करने के लिए कहती रहीं, लेकिन अब जब मैं शादीशुदा हूं, तो मां अपनी बहू गिन्नी चतरथ के साथ घर पर नहीं बैठती हैं। इस पर कपिल शर्मा की मां ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी हंस पड़े। कपिल शर्मा की मां ने कहा, बहू मुझे बैठने नहीं देती क्या करूं?
 
द कपिल शर्मा शो: कपिल की मां ने बहू को लेकर किया यह खुलासा, बोलीं- घर में...

 


 
विज्ञापन

10 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री उर्फी जावेद ने रविवार को इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी उर्फी अपना अनोखा अंदाज दिखा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा है कि आप लोगों को तैयार होने में कितना वक्त लगता है? वीडियो में उर्फी के दो लुक दिखाई दे रहे हैं एक मेकअप से पहले और एक मेकअप के बाद का है। मेकअप से पहले का उनका लुक डल लग रहा है, जबकि मेकअप के बाद वह खूबसबूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड पर कोई रैप सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो के नीचे उर्फी जावेद के एक फैन ने लिखा, रेड ड्रेस पर काला तिल। वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर उर्फी जावेद को प्यार दिया है। हाल ही में उर्फी जावेद ने नया खुलासा किया था। उनका कहना था कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया था। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया था। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।
 
सोशल मीडिया: उर्फी जावेद ने शेयर किया नया बोल्ड वीडियो, यूजर ने लिखा- लाल ड्रेस पर काला तिल...



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें