फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: इस वजह से कपूर परिवार की परंपरा नहीं निभा पाईं आलिया भट्ट, हॉलीवुड से है कनेक्शन

Sat, 16 Apr 2022 08:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस स्टार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार रणबीर- आलिया की शादी से जुड़ी कई फुटेज और खबरे सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस स्टार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार रणबीर- आलिया की शादी से जुड़ी कई फुटेज और खबरें सामने आ रही हैं। शादी को हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल की शादी का बज अब तक बना हुआ है। इसी बीच अब इस बिग फैट वेडिंग से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन में चूड़ा सेरेमनी आयोजित की जानी थी। लेकिन बाद में इस रस्म को कैंसिल कर दिया। पंजाबी शादी में चूड़ा सेरेमनी काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में इस रस्म के ना होने पर सभी इसकी वजह जानने को उत्सुक हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इसकी वजह सामने आई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी की अहम रस्मों में से एक चूड़ा सेरेमनी ना कराने की बड़ी वजह अभिनेत्री आलिया का हॉलीवुड डेब्यू है। दरअसल,  चूड़ा सेरेमनी होने के बाद दुल्हन को करीब 40 दिन से लेकर एक साल तक चूड़ा पहनना होता है। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में शूटिंग के समय इसे पहनना लगभग नामुमकिन है।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
इसी वजह से दुल्हन बनीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार की इस रस्म को पूरा नहीं कर पाईं। गौरतलब है कि मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई। कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग या किसी आलिशान होटल में शादी करने की बजाय कपूर परिवार के घर वास्तु में बेहद सादगी भरे ढंग से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दौरान रणबीर और आलिया ने सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट पहने। दुल्हन बनीं आलिया भट्ट जहां हैंडवुवन आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं दूल्हे राजा रणबीर कपूर ने भी आलिया से मैच करती हुई आइवरी शेरवानी पहनी। निजी समारोह में हुई इस शादी के बाद सभी को कपल के ग्रैंड रिसेप्शन का इंतजार था। लेकिन, हाल ही में नीतू कपूर ने यह साफ किया कि कोई रिसेप्शन आयोजित नहीं होगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें