फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: 76 वर्षों में आर के कॉटेज से यूं बना आर के बंगलो, जहां रणबीर और आलिया ले सकते हैं सात फेरे

Wed, 13 Apr 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
कृष्णा राज बंगलो - फोटो : सोशल मीडिया
जब से सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी की खबरें आनी शुरू हुई हैं तब से फैंस उनके बारे में हर चीज जानने के लिए बेताब हैं। शादी की ड्रेस, घर, वेडिंग वेन्यू और शादी की थीम तक लोग सभी के बारे में जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया कल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसे में उनका वेडिंग वेन्यू कपूर खानदान का पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगलो हो सकता है। बता दें कि ये वही बंगला है जहां रणबीर के पिता ऋषि और नीतू कपूर की शादी हुई थी। तो चलिए आपको बताते हैं इस बंगले से जुड़ी कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कृष्णा राज बंगलो - फोटो : सोशल मीडिया
76 साल पहले बना था
हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ने 1946 में इस बंगले को बनवाया था। इसी बंगले में राज कपूर के सभी बच्चों की शादी हुई है। ये ऐतिहासिक बंगला कपूर खानदान की सभी शादियों और अन्य इवेंट्स  का गवाह रहा है। जब ये बंगला बनवाया गया था उस समय इसका नाम आरके कॉटेज था। बाद में ऋषि और नीतू कपूर की शादी के दौरान इसका नाम बदलकर आरके बंगलो कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहां स्थित है ये बंगला
ये बंगला मुंबई के सबसे रिहायशी इलाके पाली हिल में स्थित है। आरके बंगलो सबसे पुराने और खूबसूरत बंगले में से है। करीब तीन हजार स्कावयर फीट में फैले इस घर में राज कपूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। बता दें कि ये बंगला आरके स्टूडियो के पीछे ही बना है। 

4 of 6
कृष्णा राज बंगलो - फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों में थी इसकी कीमत
साल 2006 में ऋषि कपूर इस बंगले को बेचना चाहते थे। ऋषि जी इस बंगले की जगह 15 मंजिला अपार्टमेंट बनवाना चाहते थे। तो 15 साल पहले इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन मां और बहन इसे बेचने के सख्त खिलाफ थीं। आज इसकी कीमत करीब 90 करोड़ रूपये है।
विज्ञापन

5 of 6
कृष्णा राज बंगलो - फोटो : सोशल मीडिया
इन अभिनेताओं का बीता है बचपन
ये एक ऐसा ऐतिहासिक बंगला है, जिसने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा स्टार्स दिए हैं। राज कपूर और कृष्णा कपूर के 5 बच्चों का जन्म भी यहीं हुआ है। इसी बंगले में ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर का बचपन बीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्णा राज बंगलो - फोटो : सोशल मीडिया
यहीं रहने वाले हैं रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक चर्चा ये भी है कि शादी के बाद दोनों इसी बंगले में रहने वाले हैं। कुछ साल पहले रणबीर कपूर के माता-पिता भी इसी बंगले में रहते थे। बाद में ऋषि कपूर ने भी ये घर छोड़ दिया। अब ये बंगला रणबीर और आलिया की शादी की भी गवाह बनने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें