फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शमशेरा' के सेट से लीक हुई रणबीर की फोटो, आयुष्मान के बेटे ने बनाया पिता का स्कैच, पांच खबरें

Thu, 14 Nov 2019 03:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है। तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
Bala film - फोटो : file photo
पिता की फिल्म से खुश हैं विराजवीर खुराना
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। वहीं आयुष्मान के बेटे विराजवीर खुराना को भी अपने पिता की ये फिल्म काफी पसंद आई। विराजवीर ने एक तस्वीर बनाई है जिसे ताहिरा कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस स्कैच में बाला का मेन पोस्टर विराजवीर ने बनाया है। स्टोरी के साथ ताहिरा ने लिखा, 'आयुष्मान मुझे लगता है तुम्हें मुंबई में ज्यादा रुकना चाहिए। ये विराज की तुम्हारे लिए एक खास पेशकश है। गौरतलब है कि आयुष्मान की बाला बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 5 दिन में बाला कुल कलेक्शन 61.73 करोड़ है। 

विज्ञापन

3 of 6
kriti sanon - फोटो : amar ujala
बच्चन पांडे में हुई कृति की एंट्री
अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की एट्रेस का अनाउमसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म में लाड रोल में एक्ट्रेस कृति सनेन दिखाई देंगा। इसकी घोषणा खुद फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने ट्विटर पर की है। बता दें कि हाल ही में अक्षय और कृति की फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

4 of 6
शेमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
शमशेरा के लिए रणबीर की तैयारी
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। ब्रम्हास्त्र के बाद रणबीर ने अब अगली फिल्म शमशेरा की तैयारी भी शुरू कर दी है। रणबीर इस फिल्म के लिए अपनी फिजीक पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी बल्की बना रहे हैं। कणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
राजाशेखर वरदराजन - फोटो : Social Media
मशहूर तमिल एक्टर का एक्सीडेंट
तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राजाशेखर वरदराजन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी वरदराजन खुद ही चला रहे थे। गनीमत रही कि उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। इसकी जानकारी उनकी बेटी शिवाथीमिका राजाशेखर ने ट्वीट कर दी। बता दें कि राजाशेखर तमिल और तेलगू की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इसके अलावा बेस्ट एक्टर के लिए तीन फिल्म फेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bala film - फोटो : file photo
छठवें दिन भी बाला का बोलबाला
आयुष्मान खुराना की बाला बिग स्क्रीन पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बाला को रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म ने अब तक करोड़ों का कारोबार कर लिया है। बाला का अब तक का कलेक्शन फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब 66 करोड़ की कमाई की ली है। फिल्म की कमाई आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें