फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इत्तेफाक' के बाद राजेश खन्ना की एक और फिल्म की बनेगी रीमेक, इस हीरो को मिला रोल

Fri, 01 Dec 2017 07:51 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बाहुबाली' की सफलता के बाद राणा दग्‍गुबाती किसी भी फिल्म के प्रोजेक्ट्स को बड़ी ही सावधानी से चुन रहे हैं। 'बाहुबाली' में इनके किरदार भल्लादेव ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। इस सफलता के बाद अब राणा दग्गुबाती बॉलीवुड के लीजेंड राजेश खन्ना को ट्रिब्यूट देने की तैयारी कर रहे हैं। वे 1971 में राजेश खन्ना की आई सुपर हिट फिल्म 'हाथी मेरे साथी'  में नजर आएंगे।  राणा दग्गुबाती ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
  Work in progress ;) filming begins January 2018!! https://t.co/LQPX4nDbN5 — Rana Daggubati (@RanaDaggubati) November 30, 2017
विज्ञापन

ये फिल्म मलयालम, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में आएगी। इस फिल्म को तमिल  फिल्म मेकर प्रभु सोलोमन बना रहे हैं। राणा दग्गुबाती ने ट्वीट करके कहा कि फिल्म अगले साल जनवरी से शुरू होगी। वहीं आरजे आलोक ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि ये फिल्म दीवाली 2018 के करीब रिलीज होगी और फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा थाईलैंड में की जाएगी।
  News : @RanaDaggubati 's next , A trilingual , to relese for diwali 2018 ,will be shot in indian & thailand . film name will be 'Hathi Mere Sathi' in hindi . #RjAlok — RJ ALOK (@OYERJALOK) November 30, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें