जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर का 20 मई को जन्मदिन है। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं।