फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो महीने बाद हनीमून मनाने गए राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज, तस्वीर हो रही वायरल

Sun, 18 Oct 2020 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिहीका बजाज, राणा दग्गुबाती - फोटो : Instagram: @miheeka
बाहुबली के भल्लालदेव यानी कि अभिनेता राणा दग्गुबाती ने इसी साल अगस्त महीने में मिहीका बजाज के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी लाइम लाइट में रही थी। शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। अब शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों पहली बार घूमने के लिए निकले हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : Instagram
कोरोना काल में राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज ने करीबियों के बीच शादी की थी। दोनों की ये शादी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में रही थी। वहीं इनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर जैसा तहलका मचाया था। वैसा ही कुछ हाल ही में राणा-मिहीका की हनीमून फोटो भी मचा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हाल ही में राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। जिसमें राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों को देखकर लग रहा है कि दोनों किसी बीच पर बैठे हुए हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मिहीका ने लिखा, 'सिर्फ राणा दग्गुबाती की वजह से'।

4 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : Instagram
इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि राणा और मिहीका अपने हनीमून को काफी एंज्वॉय कर रहे हैं। इसके साथ फोटो में इनकी शानदार कैमिस्ट्री भी साफ झलक रही है। इसी तस्वीर को राणा दग्गुबाती ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी भी साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबती, मिहीका बजाज - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज ने इसी साल मई महीने में सगाई कर ली थी और इसके बाद बीते अगस्त को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इस शादी का आयोजन काफी शानदार था लेकिन बेहद कम ही लोग इस समारोह में सम्मिलित हुए थे।

पढ़ें: पत्नी अंकिता के साथ छुट्टियां मनाने निकले मिलिंद सोमन, बीच पर दे रहे रोमांटिक पोज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें