फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की मां के लिए ये नहीं थी पहली पसंद, टॉप हीरोइन ने ठुकराया तो आधे में किया काम

Sat, 15 Sep 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shivgami
'बाहुबली' फिल्म की दोनों सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इन दोनों ही फिल्मों में जितना प्रभास के किरदार को सराहा गया उतनी ही तारीफ बाहुबली की मां का रोल निभा रहीं राम्या कृष्णन की हुई। इन दोनों ही फिल्मों में राम्या ने शिवगामी का रोल निभाया था जिसे देखने के बाद लोगों लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे। हालांकि यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि 'बाहुबली' की मां के किरदार के लिए राम्या पहली पसंद नहीं थीं। राम्या कृष्णन का 15 सितंबर को जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनके इस किरदार से मिलने वाली दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके साथ ही इस फिल्म से जुड़े सभी किरदारों ने पॉपुलैरिटी के मामले में भी कई दिग्गज एक्टर्स को पछाड़ दिया था। हालांकि इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि राजमौली की इस किरदार के लिए पहली पसंद राम्या कृष्णन नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं। कहा जाता है कि एस एस राजमौली ने शिवगामी के किरदार के लिए श्रीदेवी से संपर्क किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी इस रोल के लिए तैयार भी हो गई थीं लेकिन फीस को लेकर बात नहीं बन पाई। श्रीदेवी ने इस रोल ने लिए 6 करोड़ मांगे थे। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक पैसे की ज्यादा डिमांड की वजह से राजमौली और श्रीदेवी के बीच बात नहीं बन पाई। इसके बाद राम्या कृष्णन को 2.5 करोड़ देकर इस किरदार के लिए फाइनल किया गया था। इस फिल्म से इंकार करने के बाद श्रीदेवी 'पूली' फिल्म की ओर रुख किया। इस फिल्म में श्रीदेवी का लुक काफी इंप्रेसिव था। 

4 of 5
एस एस राजामौली
श्रीदेवी की 'पूली' फिल्म साल 2015 में अक्टूबर को रिलीज हुई थी जबकि 'बाहुबली' पार्ट वन फिल्म जुलाई में। राम्या को शिवगामी के रोल के लिए पहले संपर्क न किए जाने पर फिल्म डायरेक्टर राजमौली हाल ही में ऑडियो लॉन्च फंक्शन के दौरान चेन्नई में अफसोस भी जता चुके हैं। उन्होंने कहा था - 'मुझे नहीं पता था उस वक्त मेरे दिमाग में क्या हो गया था जो मैंने पहले इस रोल के लिए किसी और को अप्रोच किया था। मुझे इस बात का बहुत अफसोस है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shivgami
दिलचस्प बात यह है कि राम्या कृष्णन के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। इससे पहले साल 1999 में रजनीकांत की फिल्म 'पदयप्पा' में भी राम्या के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इस फिल्म में राम्या ने नीलांबरी का किरदार निभाया था जो राम्या के करियर में टर्निंग प्वाइंट बना था। सूत्रों की मानें तो नीलांबरी के किरदार के लिए राम्या से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें