किसी स्टार को उसके फिल्मी किरदार से अगर पहचाना जाने लगे तो समझिए यह उसके शानदार अभिनय का सबसे बड़ा सबूत है। इंडस्ट्री में कई सितारों ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो उनके खुद के व्यक्तित्व से भी बड़े साबित हुए हैं। इन्हीं में से एक कलाकार हैं राम्या कृष्णन। राम्या कितनी शानदार एक्ट्रेस हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग उन्हें देखते ही राजमाता शिवगामी कहने लगते हैं। बता दें कि फिल्म बाहुबली में उन्होंने यह किरदार अदा किया था। आज राम्या का जन्मदिन है। आइए जानते हैं इनके बारे में...