फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने अपना टीचर्स डे बड़े ही अनहैप्पी तरीके से मनाया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में वो अपने स्कूल के दिनों की भड़ास निकालते हुए नजर आए।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
2 of 7
रामू ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं अपने टीचर्स से नफरत करता था इसलिए क्लास बंक करता था और फिल्में देखता था इसलिए मैं फिल्ममेकर बन गया। साथ ही उन्होंने लोगों को #UnHappyTeachersDay भी विश किया। वैसे रामू अपने ट्वीट को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
3 of 7
वो किसी भी मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर बड़ी बेबाकी से रखते हैं। अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा,'मैं अपने टीचर्स से ज्यादा सफल हूं और इससे यह साबित होता है कि मैं अपने सभी टीचर्स से ज्यादा जानकार हूं। #UnHappyTeachersDay'...
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
4 of 7
टीचर्स डे के मौके पर कई एक्टर-एक्ट्रेसेस ने अपने टीचर्स को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही अपने स्कूली दिनों के कई किससे सुनाए। वहीं रामू ने एक के बाद एक अपने कई ट्वीट में टीचर्स के खिलाफ नकारात्मक बातें ही कहीं।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
5 of 7
वो लिखते हैं कि टीचर्स से ज्यादा मैंने क्लास के बाहर सीखा। जब मैं क्लास से भाग जाया करता था। यहीं बागी का मनोविज्ञान मैंने जाना जिसे अपनी फिल्मों 'शिवा', 'सत्या' वगैरह में दिखाया। #UnHappyTeachersDay'... रामू कई बार क्लास में फेल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
6 of 7
ये बात रामू ने खुद अपने एक ट्वीट में कही। उन्होंने बताया कि मैं एक कन्फेशन करता चाहता हूं। मैं कई बार फेल हुआ क्योंकि मैं बुरा स्टूडेंट था और इससे पहले के मेरे सारे ट्वीट एक बचकानी कोशिश है सभी टीचर्स से बदला लेने की।
रामगोपाल वर्मा ने अपने टीचर्स के बारे में खोला ऐसा राज, जिसे सुन आप चौंक जाएंगे
7 of 7
इसी के साथ उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि मेरे टीचर मुझे घुटने पर बैठाकर पीटते थे। एक तो डस्टर से सिर फोड़ता था। तभी से मेरा दिमाग फिर गया है। रामू ने इतने सारे ट्वीट करके अपने टीचर्स को खूब भला-बुरा कहा।