जिस फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बताकर अखबारों में विज्ञापन छपे, वही 'रेस 3' सलमान खान के लिए सिरदर्द बन गई है। टेलीविजन शो 'दस का दम' भी रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। रेस सीरीज यानी बॉलीवुड की परफेक्ट एक्शन पैक्ड थ्रिलर, जिसमें खामियां ढूंढना मुश्किल है। मगर ये बात आप सिर्फ रेस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट के लिए कह सकते हैं। क्योंकि 'रेस 3' में सैफ अली खान को बाहर करके ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ने फिल्म में एंट्री की। दबंग के एंट्री करने का नतीजा क्या हुआ, यह हर काई जानता है।