सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक यह फिल्म 200 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म मात्र 4 दिनों में ही 210.88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि ये कमाई तब हुई जब फिल्म को लेकर न तो अच्छे रिव्यूज आए हैं और ना ही आॅडियंस के रिएक्शन बढ़िया हैं। अब सलमान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रेस 3
दरअसल ‘रेस 3’ के आखिरी सीन में सलमान खान समेत अनिल कपूर इस बात का हिंट देते है कि ‘रेस 4’ भी बनने वाली है। इसी मामले में ‘रेस 3’ के निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा करते हुए कहा कि ये फिल्म जरुर बनेगी लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
रेस-3
रमेश तौरानी ने बताया वो बनेगी…रेस 4 जरुर बनेगी पर पहले स्क्रिप्ट बनेगी, फिर डिसाइड होगा। अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। सलमान इस फिल्म में होंगे ये बात कन्फर्म है क्योंकि रेस 3 को निगेटिव व्यू मिले लेकिन अकेले सलमान के कंधों पर टिकी इस फिल्म ने 4 दिन में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
4 of 5
रेस 3
सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने पद्मावत और बागी को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। 'रेस 3' में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम और डेजी शाह हैं। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।