फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र में तीसरे बच्चे को जन्म देगी सलमान की ये हीरोइन, बेबी शॉवर में डांस से जीता दिल

Wed, 15 Aug 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rambha
सलमान खान के साथ 90 के दशक में 'बंधन' और 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्म देने वाली रंभा मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ है। इस फंक्शन की कई तस्वीरें रंभा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। रंभा इस दौरान काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रंभा ने तो इस फंक्शन में डांस भी किया।
विज्ञापन

2 of 4
rambha
उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें इंस्टाग्राम  पर शेयर की हैं। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। पिछले साल दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई थी। रंभा के पति ने कोर्ट में केस भी कर दिया था लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों का मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन

3 of 4
rambha
फिलहाल रंभा दो बेटियों की मां हैं। रंभा की बेटियों के नाम लाण्या और साशा हैं। लाण्या 7 साल की हैं और साशा 4 साल की। रंभा 40 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में रंभा ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और अब उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
 
विज्ञापन

4 of 4
rambha
रंभा ने महज 16 साल की उम्र में 1992 में आई तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से डेब्यू किया था। रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी फिल्में की थीं। 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं लेकिन फिलहाल रंभा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें