अभिनेता सौरभ सचदेवा और फैसल मलिक
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
ये अभिनेता भी फिल्म में दिखाएंगे अभिनय का अलग रंग
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में अभिनेता सौरभ सचदेवा मारीच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मारीच एक राक्षय है, जिसके पास रूप बदलने की क्षमता है। वह रावण के कहने पर हिरण का रूप धारण करता है और राम और सीता के सामने जाता है। सीता, राम से हिरण को पकड़ने की जिद करती हैं। राम हिरण के पीछे जाते हैं, उनके पीछे-पीछे लक्ष्मण भी जाते हैं। इसी बीच रावण आकर सीता का अपहरण कर लेता है। सौरभ सचदेवा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं।
सीरीज ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक किया था। अब वह ‘रामायण’ फिल्म में अपने अभिनय से भयभीत करेंगे। वह फिल्म में रावण के छाेटे भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाएंगे। राम और रावण युद्ध में कुंभकर्ण ने भी भाग लिया था और बाद में मृत्यु को प्राप्त हुआ।